छत्तीसगढ़:- सड़क पर बैठकर शराब पीने से मना किया तो दी गाली, युवकों ने बदमाश की सरेराह लात-घूसों से की जमकर पिटाई:- देखें वीडियो…

बिलासपुर/  बिलासपुर में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं, शहर में आए दिन मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात सीपत रोड में एक आदतन बदमाश बीच सड़क पर बैठकर शराब पीने लगा। इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिस पर वह भड़क उठा और समझाईश देने वाले युवकों से गाली-गलौच करते हुए धमकाने लगा। इस दौरान युवकों ने उसकी सरेराह लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शराबी युवक का नाम राघव खानिलकर है, जो सरकंडा के गया विहार का निवासी है। बीती रात सड़क पर शराब न पीने की समझाईश देने के बाद जब वह नहीं माना, तो युवकों ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। इस बीच शराब के नशे में युवक गाली देते हुए मोहल्ले में हंगामा मचाने लगा। इसके बाद मोहल्ले के युवकों ने उसे घर जाने की समझाइश दी, पर वह नहीं माना और गाली-गलौज कर विवाद करने लगा। इसके बाद मोहल्ले के युवक भड़क उठे और शराब के नशे में हंगामा मचा रहे राघव की जमकर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद युवकों ने उसे उसके घर ले गए। वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

देखें वीडियो:-

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!