छत्तीसगढ़:- शादी नहीं करनी थी,तो खुद के अपहरण की साजिश रची, सहेली संग भागी हैदराबाद

अंबिकापुर। अंबिकापुर से लापता छात्रा खुशी दुबे के हैदराबाद में होने का पता चला है। छात्रा बी.कॉम सेकेंड ईयर में पढ़ती है। वह शनिवार को गर्ल्स पीजी कॉलेज गई थी, जहां से उसने अपने भाई को फोन कर कहा कि, मुझे किडनैप कर लिया गया है। घटना मणिपुर थाने इलाके की है। बताया जा रहा है कि, परिवार वाले उसकी शादी करने वाले थे, लेकिन छात्रा शादी नहीं करना चाहती थी। ऐसे में उसने खुद के अपहरण की साजिश रची। उसके अपहरण को लेकर कोई सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को नहीं मिला है।हालांकि छात्रा के हैदराबाज में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एएसपी अमोलक सिंह ने कहा कि, पूरी जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं।

अब जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बौरीपारा की रहने वाले बी.कॉम सेकंड ईयर की छात्रा खुशी दुबे शनिवार को राजमोहनी देवी पीजी कॉलेज गई थी। उसने दोपहर में परिजनों को कॉल कर जानकारी दी कि, कार सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया है। फिर फोन बंद हो गया। जिसके बाद छात्रा के भाई ने शाम को मणिपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

छात्रा के ट्रेन में होने की खबर

बताया गया है कि, हैदराबाद में छात्रा की दीदी रहती है। वह ट्रेन से हैदराबाद पहुंच रही है। छात्रा के साथ उसकी एक सहेली भी गई है। हालांकि पुलिस अधिकृत रूप से इसकी सूचना मिलने का इंतजार कर रही है।

जिस पर था शक उसे परिजन ने पीटा भी

दरअसल, छात्रा का प्रोटीन पाउडर के कारोबार को लेकर एक युवक से लेन-देन का विवाद था। छात्रा के परिजनों के अनुसार, युवक ने छात्रा को धमकी भी दी थी। युवती लापता हुई तो परिजनों को उस युवक पर ही शक हुआ, परिजनों ने युवक की पिटाई भी कर दी। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। हालांकि युवक की तरफ से रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है।

परिजनों ने ली राहत की सांस

छात्रा के हैदराबाद पहुंचने की सूचना पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। छात्रा की मां ने बताया कि, 2.36 बजे खुशी ने अपने भाई को कॉल कर खुद को बचाने की गुहार लगाई थी। बताया था कि, कार सवार कुछ लोग उसे अपहरण कर ले जा रहे हैं।

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!