छत्तीसगढ़:- शराब दुकान के पास फायरिंग, कर्मचारी से कैश लूटकर फरार हुए आरोपी, पुलिस ने इलाके में की नाकेबंदी

जांजगीर/चांपा/ छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वह दिनदहाड़े फायरिंग करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं, ताजा मामला जांजगीर-चांपा जिले से आई है. यहां शराब दुकान से कैश (शराब की बिक्री के पैसे) ले जाने वाले एक कर्मचारी पर अज्ञात आरोपियों ने हमला कर दिया और पैसे लूटकर फरार हो गए हैं. यह पूरी घटना खोखरा स्थित शराब दुकान की है. घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए हैं. वहीं इस घटना के बाद इलाके में पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब कर्मचारी बाइक से कैश लेकर जा रहा था और आरोपी बाइक पर सवार होकर उसके पीछे आए थे. अचानक आरोपी ने उसे निशाना बनाते हुए फायरिंग की और हमला किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. वहीं घायल कर्मचारी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल, पुलिस अभी तक यह पुष्टि नहीं कर पाई है कि आरोपियों ने कितनी राशि की लूट की है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

बता दें कि हाल ही में कोरबा जिले में सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं एक बाइक सवार युवक पर फायरिंग हुई थी. इन घटनाओं के अंदाजा लगाया जा सकता है की बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं.

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!