
रायपुर, 22 जुलाई।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शराब घोटाले मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें 18 जुलाई को भिलाई से गिरफ्तार किया था।ईडी का आरोप है कि चैतन्य बघेल ने शराब घोटाले से जुड़ी काली कमाई में से 16.70 करोड़ रुपये प्राप्त किए और इस राशि को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया।इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की अदालत में हुई, जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।राजनीतिक घमासान तेज:कांग्रेस ने इस कार्रवाई को “राजनीतिक बदले की भावना” बताया है, जबकि भाजपा का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।फिलहाल चैतन्य बघेल जेल में रहेंगे और मामले की जांच ईडी द्वारा आगे जारी रहेगी।










Comments are closed.