छत्तीसगढ़:- विमान को करीब से देखने के शौक में माना एयरपोर्ट में घुसा युवक, गिरफ्तार

रायपुर/ माना एयरपोर्ट की सुरक्षा में भारी चूक हो गई। एक शराबी दीवार फांदकर एयरपोर्ट परिसर में घुसा और नए एटीसी टावर की ओर से रन-वे पर आ गया। वह एरोप्लेन को नजदीक से देखना चाहता था। इसके लिए वह महासमुंद से रायपुर आया था। युवक को दौड़ता देखकर एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ के जवान युवक की ओर दौड़े और उसे दबोच लिया। पकड़कर बाहर लाया गया। उससे पूछताछ की गई। वह ठीक से जवाब नहीं दे पा रहा था। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ सेंधमारी का केस दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

माना टीआई भावेश गौतम ने बताया क सरायपाली निवासी पारसमणि ध्रुव (24) मजदूरी करता है। वह 13 दिसंबर की सुबह बस से रायपुर आया। फिर माना एयरपोर्ट पहुंचा। वह बरौंदा और रमचंडी गांव के आसपास भटकता रहा और मौका देखकर एयरपोर्ट की दीवार फांदकर भीतर आ गया। वह नए एटीसी टावर की ओर से दौड़ते हुए रनवे पर आ गया। वह आने वाली फ्लाइट को देखने लगा। रन-वे पर युवक को दौड़ता देखकर हड़कंप मच गया। वायरलैस से लगातार पॉइंट आने लगा। उसके बाद युवक को दबोच लिया गया। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह एरोप्लेन को नजदीक से देखना चाहता था। उसे पता नहीं था कि वहां जाना मना है।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!