छत्तीसगढ़:- लिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े ने अपने ही घर को किया आग के हवाले; दोनों में हुआ था विवाद

रायगढ़/ रायगढ़ जिला मुख्यालय में शुक्रवार को दोपहर लिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े के बीच उपजा विवाद उस समय बड़ी घटना में तब्दील हो गया जब उन्होंने अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया। आगजनी की इस घटना में घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बजरंग पारा अटल आवास में रहने वाले प्रेमी जोड़े के बीच शुक्रवार की दोपहर दो बजे के आसपास किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद उन्होंने अपने ही घर को आगे के हवाले कर दिया। इससे घर में रखा टीवी, फ्रिज, कूलर, राशन के अलावा घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। अटल आवास के तीसरे फ्लोर में अचानक आग लगने की घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। 

आगजनी की यह घटना विकराल रूप ले पाती उससे पहले ही पड़ोसियों ने फायर बिग्रेड की टीम को सूचना देते हुए स्वयं आग बुझाने की कोशिश की और तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया। परंतु तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

बताया जा रहा है कि बजरंग पारा अटल आवास में पूनम सिदार और सुरेन्द्र राजपूत लिव इन में रह रहे थे। सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उन्होंने अपने ही घर में आग लगा दी और फरार हो गए।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!