छत्तीसगढ़:- लाठी-डंडा लेकर दुकान में घुसे युवक, ड्राइवर की जमकर पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

बिलासपुर/ बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर ड्राइवर की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी ठीक से नहीं चलाने का आरोप लगाकर लाठी-डंडे से लैस युवक ठेकेदार के दफ्तर में घुस गए और ड्राइवर पर हमला कर दिया। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता नीरज जायसवाल की मंगला के धूरीपारा में हार्डवेयर की दुकान है, रविवार की रात उनका सेंदरी निवासी ड्राइवर हरीश कुर्रे काम खत्म करने के बाद दुकान में बैठा था, इसी दौरान बाइक सवार युवक वहां आए और गाली गलौज करते हुए गाड़ी ठीक से नहीं चलाते कहते हुए चले गए, कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ वहां आकर लाठी से ड्राइवर पर हमला कर दिया, इस दौरान दुकान में मौजूद दिव्यांश कुर्रे ने भी बचने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं रुके और पीटते रहे ।

मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने ड्राइवर की रिपोर्ट पर अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!