छत्तीसगढ़:- लव-ट्रायंगल में 16 साल के लड़के की हत्या, गर्लफ्रेंड ने फोनकर बुलाया, बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग चाकू से मारा, खेत में मिले कंकाल

रायपुर/ आरंग में लव ट्रायंगल में 4 लोगों ने मिलकर 16 साल के लड़के को मार डाला। युवती ने नाबालिग को फोनकर बुलाया, फिर उसका बॉयफ्रेंड नाबालिग को बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए क्या पूरा मामला ?

दरअसल, 23 फरवरी को धनेन्द्र साहू अपनी बहन के साथ बस में बैठकर जा रहा था। बस लखोली बस स्टैंड ओवरब्रिज के पास पहुंची, तो धनेन्द्र बस से अकेले उतर गया था। धनेंद्र ने अपनी बहन से कहा था कि तुम घर जाओ, मैं कुछ देर बाद आऊंगा, मुझे कुछ काम है। हालांकि, वह घर नहीं लौटा तो चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अनुसुइया साहू ने आरंग थाने में अपने बेटे धनेंद्र साहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने टेमिन के साथ सागर सिन्हा और उसके दोनों दोस्तों कुलेश्वर और राहुल को भी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।

नर कंकाल मिलने की सूचना

गुमशुदगी की शिकायत के बाद पुलिस लगातार धनेंद्र की तलाश कर रही थी। इस दौरान, 5 मार्च को आरंग के कोसमखुंटा गांव के पास भैसासुर खार इलाके में पुलिस को एक नर कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने कंकाल के पास मिले सामानों की पहचान धनेंद्र के परिजनों से कराई।

इस दौरान धनेंद्र के परिजनों ने कपड़े और जूतों के आधार पर पहचान की। इसके बाद पुलिस ने धनेंद्र के कॉल डिटेल निकाले और दोस्तों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को सागर सिन्हा नाम के एक युवक पर शक हुआ। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था। गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।

इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सागर ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड टेमिन उर्फ चुनिया ध्रुव और दो अन्य साथी राहुल ध्रुव और कुलेश्वर ध्रुव के साथ मिलकर धनेंद्र की हत्या की थी।

टेमिन को पसंद करता था धनेंद्र साहू

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि धनेंद्र साहू टेमिन को पसंद करता था, जबकि टेमिन और सागर सिन्हा के बीच प्रेम संबंध था। सागर को यह बात नागवार गुजरती थी। उसने कई बार धनेंद्र को टेमिन से बात करने से मना किया। इसके बावजूद दोनों बात करते थे। इसी रंजिश के चलते सागर ने धनेंद्र की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने युवती टेमिन के साथ सागर सिन्हा, कुलेश्वर और राहुल को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!