छत्तीसगढ़:- रॉन्ग साइड आकर कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 महीने के मासूम समेत तीन की मौत,नशे में था ड्राइवर

सरगुजा/ जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी दी, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। नेशनल हाइवे-43 अंबिकापुर-रायगढ़ मेन रोड पर शुक्रवार सुबह हादसा हुआ। पति-पत्नी के साथ उनके 3 महीने का बच्चा भी था जिसने दम तोड़ दिया। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव का है। मृतक दंपती अपने बच्चे के निमोनिया के इलाज के लिए अंबिकापुर के लिए निकले थे। टक्कर के बाद तीनों उछलकर अलग-अलग दिशा में दूर जा गिरे। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, कार ड्राइवर नशे में था, गाड़ी में 4 लोग सवार थे, उन्हें मामूली चोट आई है। बेकाबू कार ने रॉन्ग साइड आकर उनकी बाइक को टक्कर मारी और डॉ. संतोष टोप्पो के घर में जा घुसी। घायलों का सीएचसी सीतापुर इलाज जारी है।

निमोनिया के इलाज के लिए निकले थे दंपती

मृतकों में सुनील लकड़ा (35 साल), अस्मतिया (28 साल) और उनका तीन माह का बच्चा शामिल है। परिजनों ने बताया कि तीन माह के बच्चे को निमोनिया हो गया था, जिसके इलाज के लिए दंपती बच्चे को लेकर अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे। मृत दंपती के दो और बच्चे हैं। इनमें इंदु 8 साल और चंदू 6 साल के हैं। दोनों बच्चों को घर में परिजन के पास छोड़कर पति-पत्नी अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे।

कार सवारों को ज्यादा चोट नहीं

कार को आमाटोली निवासी संतोष पैकरा चला रहा था। उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में दाखिल किया गया है। हालांकि कार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के बाद डायल 112 की टीम ने तीनों को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

नशे में था ड्राइवर

कार सवार घायलों में रजोटी की रहने वाली अंजली तिर्की (20) मैनपाट की सुशीला खिंचा (20) निऔर भटको की रहने वाली खूशबू पोर्ते (20) शामिल हैं। तीनों उद्यानिकी कॉलेज आमाटोली की छात्राएं हैं। अंजली और सुशीला दोनों अपनी सहेली के साथ खुशबू पोर्ते के घर गई थीं। शुक्रवार को कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा में शामिल होने के लिए तीनों बतौली बस स्टैंड पहुंचे और बस का इंतजार कर रहे थे। उसी समय कार चालक संतोष पैकरा वहां कार लेकर पहुंचा। उसने छात्राओं को अपने साथ बैठा लिया। एक छात्रा चालक को पहचानती थी।छात्राओं ने बताया कि चालक संतोष पैकरा नशे में धुत था। उन्होंने सेदम में तीनों को उतारने के लिए भी कहा, लेकिन वह नहीं माना। चालक कार को तेज रफ्तार में चला रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ। हादसे में कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक को चोटें नहीं आईं। छात्राओं के सिर और सीने में चोटें आई हैं। सीतापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!