
दुर्ग/ रेलवे स्टेशन में लड़कियों का पीछा कर उनके साथ छेड़खानी करने वाले एक आरोपी को लड़कियों ने ही दबोचकर जीआरपी को सौंपा है. पूरा मामला दुर्ग रेलवे स्टेशन का है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैंटीन का मैनेजर बिट्टू कुमार शाह पर आरोप है कि दुर्ग रेलवे स्टेशन में लड़कियों का पीछा कर उनके साथ छेड़खानी करता था. चंद दिनों पहले कुछ लड़कियों ने जीआरपी दुर्ग को इस संबंध में मौखिक शिकायत की थी.
इसके बाद आज शनिवार को उक्त आरोपी ने वही हरकरत की, जिसके बाद लड़कियों ने अपनी जाबाजी का परिचय देते हुए उसे दबोच लिया और उसे जीआरपी चौकी लेकर आई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कैंटीन मैनेजर के खिलाफ थाने में कार्रवाई जारी है. जीआरपी पुराने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे आरोपी की करतूतों का खुलासा होगा.









Comments are closed.