छत्तीसगढ़:- रूमगरा हवाई पट्टी पर टला गंभीर हादसा,चार्टर प्लेन में सवार थे मंत्री ओ.पी. चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव

《》जारी किया गया बालको व सीएसईबी को नोटिस《》

कोरबा/ कोरबा जिले में 19 सितंबर को उस वक्त एक गंभीर हादसा टल गया, जब छत्तीसगढ़ शासन का चार्टर प्लेन कोरबा जिले के बालको स्थित हवाई पट्टी में लैंडिंग के दौरान जोर-जोर से रन-वे में हिचकोले खाने लगा। विमान में सवार राज्य सरकार के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंहदेव और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को करीब तीन चार बार बड़े झटके सहने पड़े। यह सब हवाई पट्टी के उचित रख-रखाव न करने के साथ रन-वे में तकनीकी खराबी होने के कारण हुआ माना जा रहा है। विमान पायलट की सूझ-बूझ के कारण किसी प्रकार का गंभीर हादसा नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार राज्य शासन का चार्टर प्लेन 19 सितंबर को रायपुर से कोरबा के लिए उड़ान भरा था। प्लेन में छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे। लेकिन कोरबा के बालको स्थित हवाई पट्टी पर लैंडिंग के दौरान रनवे में तकनीकी खराबी की वजह से पायलट को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस घटना पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिसके बाद कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने बालको और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

गौरतलब है कि कोरबा के पूर्व सांसद डाॅ. बंशीलाल महतो की धर्मपत्नी और प्रदेश भाजपा मंत्री विकास महतो व डॉ. विवेक रंजन महतो की माताश्री स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो का दशगात्र कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर से वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के साथ ही पूर्व सांसद अभिषेक सिंह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से 19 सितंबर को दोपहर 1 बजे प्रस्थान किए। राज्य शासन के चार्टर प्लेन से कोरबा के रूमगरा स्थित एयरस्ट्रीप में दोपहर 1:40 बजे प्लेन लैंड हुआ।

बताया जा रहा है कि उचित रखरखाव के अभाव में एयरस्ट्रीप का रनवे में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसकी वजह से लैडिंग के दौरान प्लेन के पायलेट को काफी दिक्कत का सामना करने के साथ ही लैंडिंग के वक्त प्लेन में काफी ज्यादा जर्क हुआ। प्लेन से उतरते ही मंत्री और भाजपा नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की और इस मामले को गंभीरता से लिया। जानकारी के अनुसार मौके पर उपस्थित बालको के कार्पोरेट अफेयर के निज सचिव से रनवे के निर्माण व गुणवत्ता को लेकर भी सवाल किया गया और विमानन विभाग के तय दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। स्टेट प्लेन के चीफ पायलट ने बालको के रूमगरा हवाई पट्टी पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिया।

कुछ समय पश्चत यहां से मंत्रीगण सीधे सीतामणी रोड स्थित पूर्व सांसद स्व. बंशीलाल महतो के घर के लिए रवाना हो गए। यहां उनकी पत्नी स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3:30 बजे वापस एयरस्ट्रीप पहुंचे। यहां मंत्री ओ.पी. चौधरी ने एयरस्ट्रीप के रनवे में गड़बड़ी का खुद ही जायजा लिया। वे कार में बैठ कर रनवे के एक छोर से दूसरे छोर में गए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी दी की एयरस्ट्रीप विद्युत कंपनी की है और इसके रखरखाव की जवाबदारी बालको प्रबंधन की है। जिस पर मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रनवे के रख-रखाव में गंभीर लापरवाही को लेकर नाराजगी जतायी।

इसके बाद कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने विद्युत कंपनी और बालको को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। कलेक्टर के द्वारा जारी किये गए इस नोटिस के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!