छत्तीसगढ़:- महादेव सट्टा ऐप… हेरिटेज होटल से 7 लोग गिरफ्तार, मालिक पर भी पुलिस को संदेह

भिलाई/ दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लोगों पर कड़ी नजर रख रही पुलिस ने होटल हेरिटेज में छापा मारकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस 4 लोगों को जेल भेज दिया गया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हेरिटेज होटल में छापा मारा गया। पता चला था कि, कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप और रेड्डी अन्ना बुक को ऑपरेट कर रहे हैं। सुपेला पुलिस ने उच्चाधिकारियों से निर्देश लेकर एक टीम बनाई और तुरंत वहां पहुंची। जब पुलिस ने वहां छापा मारा तो उनके हाथ 7 पैनलिस्ट लगे। ये सभी वहां बैठकर ऑनलाइन स ऐप को ऑपरेटर कर रहे थे।

करोड़ों की सट्टा-पट्टी मिली

अचानक पुलिस को अपने सामने देखकर सटोरिए हड़बड़ा गए। सटोरियों ने मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सबूतों को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, करोड़ों रुपए की सट्टा-पट्टी और अन्य सामान बरामद किया है।

सब्जी बेचने वाला निकला मेन आपरेटर

होटल से जिन 7 सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा है, उनका सरगना एक सब्जी बेचने वाला है। वही होटल, रिजॉर्ट, फार्म हाउस और पॉश कॉलोनियों में कमरा लेकर सेटअप तैयार कराता था। फिर अपने कर्मचारियों को वहां भेजकर पैनल संचालित कराता था। इससे पुलिस को उस पर कोई शक नहीं होता था। पकड़े गए अन्य आरोपी अंडा और पुलगांव थाना क्षेत्र के निवासी बताए हैं।

होटल मालिक भी संदिग्ध

पुलिस के मुताबिक, होटल हेरिटेज का संचालक भी संदेह के दायरे में है। उल्लेखनीय है कि, ये वही होटल है, जहां कुछ महीने पहले महादेव ऐप की वसूली के लिए किडनैपिंग करने के आरोपी पकड़े गए थे। लगातार अवैध गतिविधियों को संचालित करने वालों को संरक्षण देने के चलते होटल संचालक भी संदिग्ध हो गया है। कई गैरकानूनी गतिविधियों में पहले भी वह संलिप्त रह चुका है। अब पुलिस यह भी जांच करेगी कि, कहीं इस पैनल को संचालित कराने में होटल के संचालक का हाथ भी तो नहीं है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम

नीरज निर्मलकर (18 साल) निवासी चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग। दुर्गेश मार्कंडेय (20 साल) निवासी जेवरा सिरसा दुर्ग। टीकम पाल (21 साल) निवासी माना कैंप रायपुर। ऋषभ पटेल (23 साल) निवासी गुंडरदेही बालोद। राहुल चंद्राकर (22 साल) निवासी दुर्गा चौक चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग। उदय सिंह राजपूत (22 साल) निवासी कृष्णा नगर सुपेला। चेतन निषाद (22 साल) निवासी कोलिहापुरी पुलगांव दुर्ग।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!