छत्तीसगढ़:- मंगेतर को मिलने बुलाया, हत्या कर दफनाई लाश, युवती और उसका प्रेमी साथ मरने की कर रहे थे तैयारी, गिरफ्तार

सरगुजा/ जिले में एक युवती ने शादी के कुछ दिन पूर्व अपने मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया और प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर युवक का शव दफना दिया। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले लिया तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव को निकालने के लिए खुदाई कराई और शव को बरामद किया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोघरा निवासी पुष्पा केरकेट्टा (20) की शादी सीतापुर क्षेत्र के जजगा निवासी अमृत लकड़ा (25 साल) के साथ तय हुई थी । विवाह की रस्म 5 मई से शुरू होने वाली थी एवं विवाह 7 मई को तय किया गया था। इससे पहले पुष्पा केरकेट्टा की मंगेतर अमृत से बात होने लगी। पुष्पा ने शादी के पूर्व 26 अप्रैल को अमृत लकड़ा को घोघरा बारात में आने पर बुलाया।

प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला, दफनाया शव 

अमृत लकड़ा 26 अप्रैल की रात बारात में शामिल होने घोघरा क्षेत्र में गया था। अमृत लकड़ा को पुष्पा केरकेट्टा ने मिलने के लिए बुलाया। वह उसे जंगल किनारे ले गई जहां प्रेमी बबलू ने कुल्हाड़ी से सीने, सिर एवं चेहरे में वार कर अमृत की हत्या कर दी। अमृत की मौत की तस्दीक के लिए आरोपियों ने उसका गला भी घोंटा। दोनों ने मिलकर अमृत के शव को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।

मोबाइल लोकेशन से हुआ शक 

अमृत लकड़ा के अचानक लापता होने से परेशान परिजनों ने सीतापुर थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना 28 अप्रैल को दी। पुलिस ने अमृत लकड़ा के मोबाइल की कॉल रिकार्ड एवं मोबाइल लोकेशन की जांच की। जांच में पता चला कि लापता होने के पूर्व उसकी पुष्पा केरकेट्टा के साथ बातचीत हुई है। उसका अंतिम मोबाइल लोकेशन घोघरा में मिला।

कॉल रिकार्ड एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पुष्पा से पूछताछ की, लेकिन उसने अमृत के संबंध में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जब पुष्पा केरकेट्टा के मोबाइल की कॉल रिकार्ड की जांच की तो पता चला कि उसकी लंबी बातचीत एक युवक बबलू जहान टोप्पो (22) से होती रही है।

प्रेमी-प्रेमिका ने कबूला गुनाह 

पुलिस ने पुष्पा केरकेट्टा के साथ उसके प्रेमी बबलू को भी बुधवार को हिरासत में ले लिया और दोनों से अलग-अलग कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में दोनों टूट गए। उन्होंने अमृत लकड़ा की हत्या करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर बुधवार शाम पुलिस उस स्थान पर भी पहुंच गई, जहां दोनों ने अमृत लकड़ा का शव दफन किया था।

पुलिस ने कब्र की खुदाई के लिए दंडाधिकारी की अनुमति ले ली। गुरुवार सुबह थाना बतौली, सीतापुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला जा रहा है। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी इस दौरान मौजूद है।

साथ मरने की कर रहे थे तैयारी

पुलिस पूछताछ में पता चला कि पुष्पा केरकेट्टा एवं उसके प्रेमी बबलू के करीब जब पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हुआ तो दोनों सहम गए। दोनों ने साथ मरने की प्लानिंग भी कर ली थी, दोनों ने फांसी लगाने के लिए बाजार से रस्सी भी खरीदी थी। लेकिन वे ऐसा कुछ कर पाते, इसके पूर्व ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!