छत्तीसगढ़:- भालू ने बाप-बेटे को मार डाला, दो अन्य गंभीर…

कांकेर/ छत्तीसगढ़ के कांकेर में जंगल में लकड़ी बीनने गए बाप-बेटे पर भालू ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वहीँ, वन विभाग की टीम के डिप्टी रेंजर नारायण यादव और एक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना भानु प्रतापपुर थाना क्षेत्र की है।भानुप्रतापपुर के डोंगरकट्टा गांव के पास जंगल में ग्रामीण लकड़ी लेने गए थे। आज सुबह 10:30 बजे ग्रामीण शंकर लाल दर्रो और उनके पुत्र सुकलाल दर्रो पर भालू ने हमला कर दिया। भालू इतना आक्रमक था कि दोनों बाप बेटों को बचने का मौका नहीं मिला और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही एक और ग्रामीण अज्जू कुमार कोरेटी भी लकड़ी काटने गया था। भालू के हमले में वो भी गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह गांव आकर उसने अन्य गांव वालों को इसकी जानकारी दी।

बड़ी संख्या में ग्रामीण और वन विभाग के कर्मी शंकर लाल दर्रो और उनके पुत्र सुकलाल दर्रो का शव लेने जंगल में घुसे। इस दौरान डिप्टी रेंजर नारायण यादव पर भी भालू ने हमला कर दिया। दूसरा वनकर्मी विकास कुमार किसी तरह हमले से बचा। भालू के गुस्से को देखते हुए ग्रामीण बिना शव लिए वापस लौट गए।

भालू के गुस्से को देखते हुए शव अभी जंगल से लाया नहीं जा सका है। घायल डिप्टी रेंजर और ग्रामीण का ईलाज अस्पताल में जारी है। वन विभाग की टीम जंगल के बाहर तैनात है और ग्रामीणों को जंगल अंदर जाने से रोक रही है।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!