छत्तीसगढ़:- भाजपा विधायक ने दबावपूर्वक एफआईआर दर्ज करवाई,जिसके बाद बड़ी संख्या मे पहुंचे ग्रामीणों ने आरंग विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए…

तिल्दा/नेवरा/ से निखिल वाधवा की रिपोर्ट…

तिल्दा/नेवरा/ छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। जिसके चलते शहर और गांवों में गदर मची हुई है। इसी परिपेक्ष्य में तिल्दा ब्लॉक में पंचायत चुनाव को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें एक भाजपा विधायक पर आरोप है कि, दबावपूर्वक उन्होंने नेवरा थाना में एक एफआईआर दर्ज करवा दी है। जिसके बाद बड़ी संख्या में नेवरा थाना पहुंचे ग्रामीणों ने आरंग विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
जनपद पंचायत तिल्दा के उपाध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे ने एक लिखित बयान जारी कर बताया कि, 1 फरवरी की दोपहर जनपद पंचायत तिल्दा के बाहर योगेश गुरु ग्राम खपरीडीह खुर्द निवासी के साथ चुनावी चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरे बड़े भाई आसनदास गुरु मुझे बुला रहे है आप जा रहे हो तो मुझे भी साथ ले चलो, ग्राम खपरीडीह में आसानदास गुरु के पास जाकर चर्चा किए फिर मै वापस आ गया। उन्होंने आगे बताया कि रात में पता चला कि आरंग विधायक गुरु खुशवंत के दबाव में आकर नेवरा पुलिस द्वारा मेरे खिलाफ अपहरण का झूठा केस दर्ज कर दिया है।

बीजेपी की अगुवाई में ग्रामीण पहुंचे थाने

वहीं भाजपा नेता वेदराम मनहरे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण नेवरा थाना पहुंचे। जहां उन्होंने एफआईआर को झूठा बताते हुए उसे रद्द करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उनके साथ आसन दास गुरु भी उपस्थित हुए और उन्होंने थाना में लिखित बयान दिया कि मेरे घर में दोनों थे और किसी तरह का कोई अपहरण नहीं हुआ है।

टीआई ने दी मामले की जानकारी

इस मामले में नेवरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने कहा कि, कल प्रार्थी योगेश गुरु की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आज वेदराम मनहरे अपने समर्थकों के साथ थाना आकर आवेदन दिए है। उन्होंने कहा कि प्रार्थी के बड़े भाई आसान दास गुरु भी नेवरा थाना पहुंचे थे और बयान दर्ज करवाया है।

  • Related Posts

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान
    error: Content is protected !!