छत्तीसगढ़:-भाजपा मण्डल अध्यक्ष की गुंडागर्दी, एसईसीएल कर्मचारी को जान से मारने को हुए आतुर,देखें वीडियो

कोरबा/ कांग्रेस का भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप स्थानीय भाजपा नेता सत्ता बल के दम पर सार्थक करते लग रहे हैं । ताजा मामला कोरबा जिले के पाली क्षेत्र का हैं जहाँ भाजपा के मण्डल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर ने अपने पार्टी के कार्यकर्ता साथी लाला ठाकुर, सौरभ श्रीवास के साथ मिलकर भारत सरकार की नवरत्न कम्पनी में शामिल एसईसीएल के कमर्चारी के साथ मारपीट की उक्त मारपीट की घटना में अधिकारियों ने अपने साथी कर्मचारि की जैसे तैसे बचा लिया वरना यह घटना मारपीट से हत्या में बदलने को थी उक्त गैंग के सदस्यों ने जान से मारने की धमकी तो कर्मचारी को दे ही डाली घटना से प्रभावित एवं भयभीत कर्मचारि पाली पुलिस थाने पहुँच कर शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी जान की सुरक्षा मांग रहा हैं किंतु सत्ता के दबाव में पुलिस कर्मी न्याय से बचते दिख रहे ।

यह घटना सरायपाली खदान में कोयला परिवहन के दौरान सैंपलिंग के लिए वाहन रोकने की बात को लेकर हुई । यहां रोशन ठाकुर और उसके लोगों लाला, सौरभ, गाड़ी चालक ने मिलकर जूनियर टेक्निकल ऑफीसर रूपचंद देवांगन के साथ गाली गलौज कर जान की धमकी देते हुए मारपीट को अंजाम दिया। मौके पर उपस्थित अधिकारी ने बीच बचाव किया। रूपचंद देवांगन ने मामले की लिखित शिकायत विभाग के अधिकारियों को देने के साथ-साथ पाली थाना में भी दिया है।

पहले भी कर चुके है गुंडागर्दी

बता दें कि खदानों से कोयला परिवहन के दौरान बड़े पैमाने पर अफरा-तफरी हो रही है। जिस कोयले का उठाव करना है, उसकी जगह दबंगई पूर्वक दूसरे क्वालिटी का कोयला परिवहन करने का काम हो रहा है। इस मामले में भी यही बात सामने आई है। विभागीय कुछ बड़े अधिकारियों की सांठगांठ कुछ ट्रांसपोर्टरों से है और उनकी मिलीभगत से कोयला का खेल हो रहा है। इस घटना के बाद जब मामला थाना तक पहुंचा तो समझौता करने के लिए भी लगातार दबाव जूनियर टेक्निकल ऑफीसर पर डाला जा रहा है। इसके पहले 9 अगस्त को भी इसी खदान में ऐसा ही मामला हुआ था जिसमें आरओएम कोयला के स्थान पर स्टीम कोयला का परिवहन को रोकने का प्रयास किया गया थ, तब भी विवाद हुआ था और आज मारपीट कर दी गई।

  • Related Posts

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    ‘आदि परब’ जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को साझा मंच प्रदान करने का बेहतर आयोजन ‘आदि परब’ चित्रकला और परिधान को मिला ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ पुरस्कार मुख्यमंत्री ने…

    Comments are closed.

    You Missed

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज
    error: Content is protected !!