छत्तीसगढ़:- भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ ST-SC एक्ट के तहत मामला दर्ज, आदिवासी समुदाय के खिलाफ की थी जातिगत टिप्पणी

कोरबा/ छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज है. चुनाव से पहले एक भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी पवन अग्रवाल के खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. आरोप है कि कटघोरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पवन अग्रवाल ने एसडीएम सभाकक्ष में आदिवासी समुदाय के खिलाफ जातिगत टिप्पणी की है.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, कटघोरा के एसडीएम सभाकक्ष में सभी उम्मीदवारों और दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई गई थी. इसमें कांग्रेस, बीजेपी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ-साथ अन्य दलों व निर्दलीय उम्मीदवार मौजूद थे. इस दौरान जब EVM से मतदान को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा था तब पवन अग्रवाल ने खुद को जानकार बताते हुए अमर्यादित शब्दों का उपयोग करते हुए कहा कि  हम समझदार है, हम गोंड गंवार नहीं हैं. जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य दलों के नेताओं ने आपत्ति जताई. 

गोंगपा के स्थाई सदस्य लाल बहादुर सिंह कुर्राम ने बताया कि कल 31 जनवरी को एसडीएम सभागार कक्ष में नगरीय निकाय चुनाव के रिटरिंग ऑफिसर के सामने कटघोरा के वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पवन अग्रवाल ने कहा था कि हम समझदार है, हम गोंड गंवार नहीं हैं. मौके पर भी हमने इसका विरोध किया था तो पवन ने कहा कि तुम लोग हमको क्या समझाओगे, हम सत्ताधारी लोग हैं. जिससे हमारे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची. 

पहले भी विवादों में फंस चुके 

पवन अग्रवाल पहले भी विवादों में फंसे रह चुके हैं. आवेदकों ने सत्ताधारी दल के नेता होने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है. जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल से आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुईं, जिस पर अब पुलिस कार्रवाई कर रही है.

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!