छत्तीसगढ़:- भाजपा नेता असीम राय की हत्या के आरोपी विकास पाल के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,3 करोड़ के अवैध होटल को बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त

कांकेर/ भाजपा नेता असीम राय की हत्या के आरोपी पार्षद विकास पाल के अवैध होटल को आज बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि, यह होटल पार्षद ने अपने रसूख से बनवाया था, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस कार्रवाई के पहले पखांजूर पटवारी कार्यालय की ओर से सूचना पत्र भी जारी किया था और अब अवैध होटल को जमींदोज किया जा रहा है.

बता दें कि, जिले में 7 जनवरी 2024 को हुई बीजेपी नेता असीम राय की हत्या के मामले का पुलिस ने बीते दिनों खुलासा किया था. पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में असीम राय को मारने के लिए कांग्रेस नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली ने 7 लाख की सुपारी दी थी. इस केस में 12 लोग शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पार्षद ने शासकीय भूमि पर किया था अतिक्रमण

प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर पखांजूर एसडीएम ने बताया कि, पखांजूर नगर पंचायत की घास जमीन पर पार्षद विकास पाल ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर तीन मंजिला बिल्डिंग बनाई है. जिसमें होटल संचालित है और टेंट का कुछ सामान रखा हुआ है. हमने जांच कराई जिसमें शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टी हुई है. जिसके मद्देनजर अतिक्रमण हटाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है.

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!