छत्तीसगढ़:- भाजपा-कांग्रेस नेताओं में जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस के सामने ही भिड़े दोनों पक्ष के कार्यकर्ता

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान बीजेपी-कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई है। पुलिस के सामने ही कार्यकर्ता भिड़ गए। एक दूसरे को लात-घूंसे से जमकर पीटा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है बरमकेला जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान बीजेपी-कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि जनपद सदस्यों को चुनाव कार्यालय के अंदर जाने से रोकने के बाद बवाल हुआ। झगड़े के दौरान 4 से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

इस तरह शुरू हुआ विवाद

दरअसल, घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है, जब दोनों दलों के कार्यकर्ता निर्वाचन कार्यालय के बाहर मौजूद थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थक जनपद सदस्यों को प्राथमिकता दी जा रही थी, जबकि उनके सदस्यों को जबरन रोका जा रहा है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा समर्थक जनपद सदस्यों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच पहले नोकझोंक हुई, फिर हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई।

गहमा-गहमी के बीच मतदान, कांग्रेस को मिली जीत

विवाद के बीच ही बरमकेला जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें कांग्रेस ने बाजी मारी। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विद्या किशोर निराला ने 13 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी की दीपमाला जांगड़े को 12 वोट मिले। वहीं भाजपा से दीपमाला जांगड़े ने उपाध्यक्ष के लिए ​फिर से कोशिश की, जिसमें कांग्रेस के ओंकार पटेल ने 13 मतों से जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी की दीपमाला जांगड़े को 12 मत मिले। इस तरह कांग्रेस ने दोनों पदों पर एक-एक वोट से जीत दर्ज की।

चुनाव के बाद भी नहीं थमा विवाद, थाने पहुंचे दोनों पक्ष

चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भी दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बरकरार रहा। मारपीट और झगड़े को लेकर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता बरमकेला थाने पहुंचे। एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की मांग करने लगे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली है। घटना के बाद बरमकेला में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। सभी आरोपों की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!