छत्तीसगढ़:- बेटे ने की बाप की चाक़ू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/ राजधानी रायपुर में एक बेटे ने चाकू गोदकर अपने पिता की हत्या कर दी है। पिता ने बेटे को नशाखोरी करने के लिए टोका था जिससे बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद बेटे ने जानलेवा हमला किया जिससे पिता की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के पार्वती नगर का है। पुलिस को बुधवार रात ढाई बजे के करीब सूचना मिली कि एक युवक ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया है जिसके बाद घायल को मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसकी मौत हो चुकी है। इस मामले में राज नायक ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात उसका आरोपी बड़ा भाई बसंत नायक बेटा उमेंद्र नायक के साथ मारपीट कर रहा था।

दरअसल पिता ने उसे नशाखोरी करने के लिए टोक दिया जिससे वह नाराज था। इसी दौरान आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से पिता के सीन और पसलियों पर वार कर दिया। जिससे वह जमीन पर लहूलुहान होकर गिर गए। इस खूनी लड़ाई के दौरान घर वालों ने बीच बचाव करने की कोशिश की। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसके सूचना दी। घायल उमेंद्र नायक को मेकाहारा हॉस्पिटल लेकर गए। जहां जांच पड़ताल करने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही गुढ़ियारी पुलिस ने देर रात 3 बजे के करीब आरोपी के छोटे भाई की शिकायत पर FIR दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने फरार आरोपी बसंत नायक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!