छत्तीसगढ़:-बर्फ की चादर से ढकी सड़कें,आंधी-बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, देखें वीडियो…

मीडिया सेशन/ छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आज गौरेला, पेंड्रा, मरवाही, खैरागढ़ समेत कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले भी गिरे हैं. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेंहू, सब्जी और आम की पैदावार प्रभावित होने की संभावना है. ओले से पक्षियों की भी मौत हुई है. बारिश के चलते लोगों को ⁠गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन बेमौसम बरसात से किसानों की दिक्कतें बढ़ गई है.

जीपीएम जिले में सोमवार की दोपहर अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. जमकर ओला भी वृष्टि हुई. दानीकुंडी, मड़वाही, धरहर, ऐंठी सहित कई गांवों में इतनी अधिक ओलावृष्टि हुई कि चारों ओर जमीन की सतह बर्फ से ढक गई है. इससे पहले रविवार की शाम को भी काफी बारिश हुई थी, जिससे जन जीवन पर भी प्रभाव पड़ा था और काफी देर तक बिजली गुल होने की समस्या भी लोगों को उठानी पड़ी।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने बारिश और ओला वृष्टि का पूर्वानुमान पहले ही बताकर अलर्ट जारी कर दिया था. कई इलाकों में जमकर हुए ओला वृष्टि के कारण खेत में खड़े गेंहू की फसल और सब्जी को नुकसान होने के साथ ही मुनगा और आम की पैदावार पर काफी प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि ओला की मार से मुनगा के फूल और आम के बौर झड़ गए. अचानक ओला वृष्टि से बड़ी संख्या में पक्षियों की भी मौत हो गई है. वहीं तेज हवा के कारण बिजली की समस्या भी देखने को मिली.

  • Related Posts

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10…

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!