छत्तीसगढ़:- फंदे पर झूलती मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, 2 दिन पहले घर से निकला था युवक,युवती की शिनाख्त नहीं

सूरजपुर/ जिले में प्रेमी-प्रेमिका का शव एक ही फांसी के फंदे पर झूलता मिला। बृज नगर का रहने वाला छोटू सिंह (20) 26 अप्रैल को अपने घर से निकला था लेकिन लौटा नहीं, जिसके शव को गांव वालों ने पहचान लिया वहीं युवती की पहचान नहीं हो पाई है। घाघी कोन्हा जंगल में दोनों ने एक ही चुन्नी से बने फंदे में फांसी लगाई है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी चौकी इलाके का है। सोमवार सुबह दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। दोनों ने किस कारण साथ मरने का फैसला किया इस की जांच की जा रही है।

पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस के मुताबिक शवों की स्थिति से आत्महत्या का मामला लग रहा है। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पुलिस प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या और अन्य एंगल से जांच कर रही है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

युवती की पहचान की कोशिश

युवती कौन थी, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। न तो गांव में कोई उसे पहचानता है, न ही आस-पास के इलाकों में उसकी कोई जानकारी मिली है। लटोरी पुलिस चौकी प्रभारी अजय गुप्ता ने बताया कि आसपास के थाना व चौकी क्षेत्रों में शव मिलने की जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया में भी फोटो वायरल कर पहचान की कोशिश की जा रही है। युवक के परिजन भी युवती की शिनाख्त नहीं कर सके हैं।

  • Related Posts

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने मां वैष्णो देवी के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते हुए इस नवरात्रि में चौथी…

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र के इमलीछापर चौक पर मंगलवार को अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन शुरू हो गया। यह आंदोलन लंबे समय से अधूरे पड़े ओवरब्रिज और फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर है।…

    Comments are closed.

    You Missed

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव
    error: Content is protected !!