छत्तीसगढ़:- प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ी, आज कोरबा समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश

रायपुर/ छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता अब बढ़ गई है और लगातार बारिश का दायरा बढ़ने लगा है। इसके चलते 12 दिनों पहले तक प्रदेश में जो बारिश सामान्य से 28 प्रतिशत तक कम थी। वर्तमान स्थिति में प्रदेश भर में 487.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से दो प्रतिशत कम है। सरगुजा में सबसे कम 213 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 60 प्रतिशत कम है। वहीं रायपुर जिले में 412.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से चार प्रतिशत कम है।

प्रदेश भर में सर्वाधिक बारिश बीजापुर में 1096.7 मिमी हुई है, जो सामान्य से 95 प्रतिशत ज्यादा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बस्तर व सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बिलासपुर, गौरेल-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण मौसम में ठंडकता आ गई है, इसके साथ ही रायपुर के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट आ गई है। दोपहर के समय भी अभी ठंडी हवाएं चलने लगी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश भर में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे बंग्लादेश के ऊपर स्थित है तथा 7.6 किमी तक फैला है। इसके साथ ही मानसून द्रोणिका के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने व बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की भी संभावना है।

  • Related Posts

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
    error: Content is protected !!