छत्‍तीसगढ़:- प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव, कोरबा समेत 10 जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

रायपुर/ प्रदेश के 10 जिलों में आज (रविवार को) भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज कोरिया, कोरबा, धमतरी, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। कई जिलों में बिजली गिरने की भी अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। सबसे अधिक बारिश कोंडागांव के धनोरा 50 मिमी रिकार्ड हुई। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 35.3°C AWS मुंगेली सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0°C नारायणपुर में दर्ज किया गया।

अब तक प्रदेश में 1005.3 मिमी बारिश हुई

मानसून सीजन के 3 महीने बीत चुके हैं। 7 सितंबर तक प्रदेश में 1005.3 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि राज्य में मानसून की बारिश का औसत 1139.4 मिमी है। यानी सीजन की 88% बारिश हो चुकी है। अब कोटे को पूरा करने के लिए करीब 135 मिमी पानी की जरूरत है। 30 सितंबर को मानसून सीजन खत्म होगा। यानी इस कोटे को हासिल करने के लिए 22 दिन बचे हैं।

6 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है

बेमेतरा, दुर्ग, सरगुजा, जशपुर, महासमुंद और सारंगढ़ में औसत से कम बारिश हुई है। 28 जिलों में सामान्य और उससे अधिक बारिश हुई है।बीजापुर में 7 सितंबर तक यहां 2004.8 मिमी बारिश हो चुकी है। ये औसत से 65 फीसदी अधिक है।

रायपुर : आज हो सकती है हल्की बारिश

रायपुर में शनिवार को दिनभर गर्मी रही। दिन का तापमान 33.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा है। अधिक तापमान और हवा में 76 फीसदी के आसपास नमी होने के कारण दिनभर उमस भरा मौसम रहा। हालांकि कुछ इलाकों में रात को हल्की बारिश हुई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, रविवार को आसमान में हल्के बादल रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेश में समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी वाली हवा आ रही है। बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश ही स्थिति बनी है।

दुर्ग : बारिश से लुढ़का पारा, आज भी बरसात की संभावना

दुर्ग में करीब 20 दिन बाद मौसम फिर बदला है। जिले के कई जगहों पर शनिवार को दिन में जमकर बारिश हुई। पिछले तीन दिन से कुछ समय के लिए हल्की बरसात हो रही थी। अब पारा 2 डिग्री गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। देर रात तक बूंदाबांदी जारी रही। आज भी बारिश की संभावना है।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!