
मीडिया सेशन/ छत्तीसगढ़ प्रदेश मानस प्रेमी परिवार संगठन ब्लॉक पाली जिला कोरबा कि ब्लॉक स्तरीय बैठक तुलसी मानस मंच मुनगाडीह मे सम्पन्न हुई ।
ब्लॉक स्तरीय बैठक मे मुनगाडीह मे तुलसी मानस परिवार एवं समस्त ग्रामवासियो के आपसी सहयोग से होने जा रहे अखंड नवधा रामायण को सफल बनाने कार्य योजना तैयार किया गया. अखंड नवधा रामायण मे सभी मानस मंडलियो की सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाने जोर दिया गया.
बैठक मे सेक्टर प्रभारियों द्वारा किए गए सर्वे लिस्ट कि जानकारी जमा करना सुनिश्चित किया गया. मानस मंडलियो को कोई असुविधा न हो समय पर गायन वादन प्रवचन कर सके ऐसी व्यवस्था के साथ मानस मंडलियो का संचालन किये जाने पर चर्चा कि गई ।
बैठक मे मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष श्री लखन लाल राठौर, ब्लॉक सचिव श्री बनवारी लाल श्रोते, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री बलराम कश्यप, जिला प्रवक्ता श्री शंकर दास महंत, संरक्षक श्री पंच राम डिक्सेना, सोहन दास महंत,रामेश्वर केंवट,सेक्टर प्रभारी मुनगाडीह श्री मोहन सिंह कुसरो सेक्टर प्रभारी रामपुर श्री भागवत प्रसाद पटेल, जगेश्वर प्रसाद डिक्सेना, परमजीत सिंह, प्रताप सिंह, भरत उईके,विजय कुमार सहित मानस प्रेमी परिवार संगठन के लोग उपस्थित रहें ।







Comments are closed.