छत्तीसगढ़:- पूर्व विधायक के बेटे की कार से मिला गांजे का जखीरा, मंत्री बोले, यही है कांग्रेस का असली नेचर

रायपुर/  पूर्व विधायक के बेटे की गाड़ी से गांजे का जखीरा मिला है। कांग्रेस के विधायक रहे किस्मतलाल नंद के बेटे अंकित नंद की गाड़ी से 151 किलो गांजा ओड़िशा बोर्डर पर बरामद हुआ है। सीजी 6 जीवाई 8111 नंबर की गाड़ी की तलाशी के दौरान गांजे के अलग-अलग पैकेट मिले हैं। हालांकि पुलिस की चेकिंग देख गाड़ी चला रहा युवक फरार हो गया। चर्चा है कि गाड़ी पूर्व विधायक का ही एक रिश्तेदार चला रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सारंगढ़ पुलिस ने बोर्डर पर टीम को तैनात कर जांच शुरू की। इसी दौरान एक कार में हुटर और हाईमास्क लगी लाइट वाली कार दिखी, जिसके बाद पुलिस जांच शुरू की, तो तलाशी के दौरान151 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

आपको बता दें कि किस्मतलाल नंद पुलिस विभाग में डीएसपी थे। उन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक भी मिल चुका है। हालांकि 2018 में किस्मतलाल नंद ने नौकरी छोड़ दी, उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। पार्टी ने उन्हें सरायपाली से टिकट भी दे दिये, 52 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से उन्होंन जीत दर्ज की और कांग्रेस विधायक बने थे। 2023 में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया। हालांकि उन्होंने बगावत कर चुनाव लड़ा, लेकिन वो बुरी तरह से हार गये।

इधर कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे की गाड़ी से गांजा बरामद होने के मामले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेचर रहा है कि वह अपराधियों को शराब माफियाओं को संरक्षण दे। जो घटनाक्रम सामने आया है, कहीं ना कहीं यह मामले इस बात को पुख्ता करते हैं। केदार कश्यप ने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो खुल करके सट्टाबाजी करवाया। शराब का कारोबार करवाया यह तो अभी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी मामले आएंगे।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!