छत्तीसगढ़:- पुलिस कॉलोनी में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला गिरफ्तार

रायपुर/ आमासिवनी इलाके के पुलिस कालोनी में पुलिसकर्मी के पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने की खबर हैं। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने संदिग्ध हत्यारे जय को गिरफ्तार कर लिया हैं। जानकारी यह भी सामने आई हैं कि उसने हत्या की बात कबूली ली हैं। उसने जो खुलासे किये हैं वह चौंकाने वाले हैं। रायपुर पुलिस आज शाम तक इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ हत्या का आरोपी जय मुंबई का रहने वाला हैं। आरोपी के मुताबिक़ मृतका जॉली सिंह और उसके बीच प्रेम सम्बन्ध थे। मृतका जॉली जय पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। जॉली शादी नहीं करने पर पर उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की भी धमकी देती थी।

उसकी लगातार धमकी और ब्लैकमैलिंग से परेशान होकर प्रेमी जय ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रची और मुंबई से रायपुर आकर उसकी हत्या कर फरार हो गया। जानकारी यह भी मिली हैं कि दोनों के बीच पिछले चार-पांच सालो से संबध थे। दोनों की पहचान सोशल मीडिया टिकटॉक, फेसबुक और इस्टाग्राम के जरिए हुई थी। सूत्रों की मानें तो हत्या के बाद वह फ्लाइट से मुंबई लौटने वाला था लेकिन वह मिस हो गई जिसके बाद वह ट्रेन से यूपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश से ही की हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से अब राजधानी की पुलिस ने भी राहत की साँस ली हैं।

  • Related Posts

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10…

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!