छत्तीसगढ़:- पिता की हत्या का बदला लेने के लिए युवक को उतारा मौत के घाट, जेल से दो माह पूर्व ही छूटकर आया था बाहर

बिलासपुर/ बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लगरा में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए तीन बेटों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। युवक को अपने घर के पास देखते ही तीनों ने मिलकर लाठी-डंडे और धारदार फरसा से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक और उसका पिता 10 साल जेल में रहने के करीब दो माह पहले छूट कर अपने गांव आए हुए थे। इसके बाद यह घटना हो गई मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एक फरार है।

लगरा गांव के रहने वाले संतोष केवट का जमीन को लेकर अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा था। करीब 10 साल पहले संतोष केवट और उसके बेटे छतलाल केवट ने मिलकर अपने चचेरे भाइयों संतोष और तिलक केवट की हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों जेल में सजा काट रहे थे। हाल ही में वे जेल से छूटकर बाहर आए थे। जिसके बाद तिलक केवट के बेटे हेमंत केवट, धर्मेंद्र केवट और जितेंद्र केवट ने मिलकर हत्या की साजिश रची। उन्होंने छतलाल केवट पर लाठी-डंडे और धारदार फरसे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद तीनों भाई मौके फरार हो गये। सूचना मिलने पर मोपका पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश मे जुट गई। फिलहाल पुलिस ने धर्मेंद्र केवट और हेमंत गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। वहीं, जितेंद्र फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

  • Related Posts

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा, 14 मार्च। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा जल उपचार संयंत्र में आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इस कारण शहर में…

    Read more

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

     शहर के टीपी नगर चौकी रेलवे क्रासिंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आज प्रात: यहां कोयला भरी मालगाड़ी के रेलवे क्रासिंग पर घंटों खड़ी रहने से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।
    error: Content is protected !!