छत्तीसगढ़:- पिकनिक स्पॉट में जीजा-साले की मौत, पैर फिसलने पर झरने से गिरे

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/ एक हादसे में जीजा-साले की झरने में गिरकर मौत हो गई। दोनों अमरकंटक दर्शन के बाद ठाड़पथरा गांव स्थित माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट में नहाने पहुंचे थे, जहां अचानक पैर फिसलने से दोनों झरने में गिर गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव बरामद किए गए। ठाड़पथरा निवासी प्रकाश यादव (22) अपने साले बाल केशव यादव (20) के साथ नहाने गया था। उदयपुर (सरगुजा) के पिंडरखी गांव से केशव तीन दिन पहले अपनी बहन और जीजा के घर घूमने आया था।

शनिवार को दोनों अमरकंटक दर्शन के लिए गए थे और वापस लौटते समय ठाड़पथरा के माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट पर नहाने पहुंचे। नहाते समय दोनों का पैर फिसला और वे झरने के गहरे कुंड में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने जब उन्हें पानी में डूबते देखा तो बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची गौरेला पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव झरने से बाहर निकाले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!