छत्तीसगढ़:- पिकनिक मनाने आए दो युवक हसदेव नदी में बहे, खोजबीन जारी

जांजगीर/चांपा/ जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पिकनिक मनाने आए दो युवक हसदेव नदी में बह गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नहा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और युवकों की खोजबीन जारी है। जानकारी के अनुसार, युवकों की पहचान अकलतरा थाना क्षेत्र के कापन गांव निवासी लिखेश पटेल (22) और सूखेद्र बरेठ (22) के रूप में हुई है। दोनों अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। स्थानीय युवक और पंतोरा पुलिस की टीम SDRF के साथ डूबे युवकों की तलाश में जुटी है, लेकिन पानी की गहराई और अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान फिलहाल रोक दिया गया है।

सूखेद्र का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे दोस्त

घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सूखेद्र बरेठ का एक दिन पहले जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ देवरी पिकनिक स्पॉट पर आया था। पिकनिक के दौरान लिखेश और सूखेद्र हसदेव नदी में नहाने चले गए, जिसके बाद से वे दोनों लापता हो गए। उनके साथियों ने जब दोनों को लंबे समय तक नहीं देखा, तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पहले भी हो चुकी हैं दुर्घटनाएं

देवरी पिकनिक स्पॉट को जिला प्रशासन ने पहले ही डेंजर जोन घोषित कर रखा है और यहां गहरे पानी में नहाने से बचने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं। हसदेव नदी की गहराई में फंसने के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और इस बार भी सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण यह दुखद घटना घटी है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!