छत्तीसगढ़:-परिवार की तीन महिलाएं लापता, जेवर और 3 लाख कैश भी गायब, परिवार परेशान

कोरबा/ कोरबा में 6 महीने के बच्चे को छोड़कर तीन महिलाएं अचानक लापता हो गईं। वे अपने साथ काफी जेवरात और 3 लाख कैश भी ले गई हैं। महिलाओं के लापता होने से परिवार परेशान हैं। उनके फोटो जारी करने के साथ सूचना देने पर 20 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। मामला कोरबा शहर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 5 मोती सागरपारा क्षेत्र का है। अनुसूचित जाति का एक परिवार यहां निवासरत है, जिसकी 3 महिलाएं दो दिन पहले लापता हो गईं। उनके अब तक नहीं लौटने से परिवार परेशान है। वहीं 6 महीने के एक बच्चे को छोड़कर महिलाओं के चले जाने से समस्याएं बढ़ गई हैं।

घर की मुखिया ताराबाई सारथी ने बताया कि वह अपने साथ जेवरात और कैश ले गई हैं लेकिन हमें उससे कोई मतलब नहीं है। हम चाहते हैं कि वे जहां भी हों लौट आएँ। उनसे इस बारे में कोई कुछ नहीं कहेगा। ताराबाई सारथी घर की मुखिया है।

ताराबाई का कहना है कि ज्योति सिंह, मीरा दोनों घर के बहू हैं और तीसरी महिला रजनी ज्योति की बहन है, जो कुछ दिनों से यहीं रहती थी। तीनों बाजार जाने के नाम से निकली फिर वापस नहीं आईं। 6 महीने के मासूम का रो-रो कर बुरा हाल है। मासूम को मां का दूध नहीं मिलने से सबसे ज्यादा मासूम ही परेशान है।

ताराबाई ने बताया कि घर में किसी तरह का कोई भी विवाद नहीं है लेकिन तीनों अचानक कैसे कब और किन परिस्थितियों में लापता हो गई हैं यह उसकी भी समझ से पर हैं। ​​​​​​​ताराबाई सारथी ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की, जहां उसने गुहार लगाई है कि किसी भी हालत में लापता तीनों को पुलिस ढूंढ निकाले।

वहीं घर की एक सदस्य सरोजिनी सारथी ने बताया कि उनकी खोजबीन की गई लेकिन वे अब तक कहीं नहीं मिली हैं। उनके फोटो जारी किए गए हैं जो व्यक्ति इस बारे में सूचना देगा, उसे हम 20 हजार का इनाम भी देंगे।

  • Related Posts

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10…

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!