छत्तीसगढ़:- पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक पीकर दी जान, घटना का Video आया सामने

 जांजगीर-चांपा/ एक युवक ने कीटनाशक दवा पी कर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा को बताया. इस दौरान उसने अपनी पत्नी से हुए अनबन के लिए माफी मांगते हुए अपने परिजनों से भी माफी मांगी और खेत के बीच में कीटनाशक पी ली. घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के किरित गांव का है.

नवागढ़ थाना के किरित गांव का रहने वाला मुकेश कुमार धीवर 8 साल पहले अपने ही गांव की युवती से लव मैरिज किया था. लेकिन कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसकी पत्नी घर छोड़ कर अपने घर चली गई. साथ ही दो बच्चों को भी ले गई. पत्नी से दूर होकर पति ने अपने परिजनों से भी विवाद किया और पत्नी को मनाने की कोशिश की. इसके बाद भी रिश्तों में सुधार नहीं आने पर युवक ने अपनी जीवन समाप्त करने की ठान ली और 15 सितंबर को खेत में कीटनाशक दवा लेकर पहुंचा. जहां युवक ने अपने मौसा सहित परिवार के लोगों को अपनी पीड़ा बताई और अपनी पत्नी को भी अपने दिल की बात बताई. उसने जहर पीने से पहले अपनी पत्नी को बार-बार समझाने की कोशिश की और कहा इस वीडियो को देखने के बाद अपने प्यार का एहसास होने की उम्मीद जताई. उसके बाद उसने वीडियो बनाते हुए ही कीटनाशक दवा पी ली.

इस वीडियो को देखने के बाद परिवार के लोग खेत में पहुंचे और गंभीर अवस्था में युवक को उपचार के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई. इस मामले में नवागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!