छत्तीसगढ़:- पत्नी से नाराज दो बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर दी जान, खेत में मिली लाश, परिजनों में पसरा मातम

कोरबा/ मानिकपुर उरांव बस्ती में रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक ने नकटीखार गांव में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां पेड़ पर लटक रही फांसी की फंदे से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया। मृतक का नाम मानसिंह उरांव था। जो मिलता है मानिकपुर बस्ती उरांव मोहल्ले का रहने वाला था शुक्रवार की सुबह उसने नकटीखार में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी कुसमती उरांव ने बताया की पिछले दो दिनों से मानिकपुर से नकटीखार में अपने रिश्तेदार के यहां खेत में काम करने जा थी शुक्रवार की सुबह वो काम करने गई हुई थी जहां काम के दौरान उसका पति उस जगह पर पहुंचा और घर जाने के लिए जिद करने लगा काम चल रहा था और वह बाद में आने की बात कहकर उसे जाने के लिए बोली इस बात से नाराज होकर उसका पति वहां से चल गया लेकिन वह घर नहीं पहुंचा थोड़ी देर बाद उसे जानकारी मिली कि खेत में उसने फांसी लगाकर जान दे दी है।

मृतक मानसिंह उरांव ट्रैक्टर चालक था और उसके दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की। जहां पति पत्नी मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे और उसने यह घातक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते हैं सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे जहां जांच कर वही शुरू की और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। सिविल लाइन थाना में पदस्थ asi अश्वनी निरकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है आगे की जांच करवाई की जारी है। मानसिंह ने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात का पता नहीं चल सका है। वही इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!