छत्तीसगढ़:- पत्नी से झगडा कर किसान ने घर में लगाई आग, चपेट में आकर चार मकान और जले, एक मवेशी की भी मौत,पति-पत्नी फरार

दुर्ग / छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पति-पत्नी में हुए विवाद के चलते शनिवार को पांच किसानों के घर जलकर खाक हो गए। वहीं एक की भी मौत हो गई। झगड़े के बाद किसान ने अपने ही घर में आग लगा दी। इसकी चपेट में आसपास के मकान भी आ गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे के बाद पति-पत्नी दोनों भाग निकले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दैमार गांव निवासी जगन्नाथ ठाकुर खेती किसानी करता है। उसका शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि गुस्से में जगन्नाथ ने अपने ही घर में आग लगा दी। इसके चलते घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर उसकी चपेट में आ गया। आग बढ़ती देख पति-पत्नी दोनों वहां से भागे। तभी जोर का सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और आग ने आसपास बने किसानों के कच्चे मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मकानों में आग लगी देख लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि जब तक दमकलकर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाते, तब तक आसपास के चार मकान और चपेट में आ चुके थे। आग लगने से मकानों में रखा सामान, धान सब जलकर खाक हो गया। इस दौरान एक पालतू मवेशी की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि घटना के बाद से पति-पत्नी दोनों भागे हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि नुकसान कितना हुआ है।

  • Related Posts

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में सिटी कोतवाली के ठीक पीछे लक्ष्मण बन तालाब बस्ती में एक पक्की बड़ी बाउंड्री वाल का एक हिस्सा ढह जाने के कारण इसमें दबकर…

    Read more

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    * *कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न* पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
    error: Content is protected !!