
कोरबा/ दर्री थाना अंतर्गत अयोध्यापुरी बस्ती में 27वर्षीय यशोदा नंद नामक युवक अपनी पत्नी और 15 दिन के बच्चे को लेने के लिए ससुराल गया हुआ था जहां पत्नी ने तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहते हुए जाने से इनकार किया। दर्री थाना अंतर्गत अयोध्यापुरी बस्ती में 27वर्षीय यशोदा नंद नामक युवक अपनी पत्नी और 15 दिन के बच्चे को लेने के लिए ससुराल गया हुआ था जहां पत्नी ने तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहते हुए जाने से इनकार किया और दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई इस दौरान युवक ने अपनी पत्नी और मासूम बच्ची के ऊपर मिट्टी तेल डाल दिया और जलाने की कोशिश कर रहा था चिख पुकार मचाने पर उसकी सास और साली बीच बचाव करने आये इस दौरान उनके ऊपर भी उसने पेट्रोल डाल दिया और जलाने की कोशिश कर रहा था।
जहां घटना के बाद हड़कप मच गया और देखते ही देखते पड़ोसियों की भीड़ एकत्रित हो गई इस दौरान युवक मौके से भाग निकला कुछ देर बाद मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी जहां उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया और उसे भर्ती किया गया जहां उसका उपचार अभी जारी है। बताया जा रहा कि यशोदा नंद इस बस्ती का ही रहने वाला है जिसने 1 साल पहले प्रेम विवाह किया था प्रसव के समय उसकी पत्नी मायके चली गई और 15 दिन पहले ही जिला मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया उसके बाद वह फिर से अपने मायके चले गई जिसे लेने के लिए युवक उसके घर गया हुआ था और यह घटना सामने आई।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले में मुख्य आधार पर शिशु के मां का बयान दर्ज किया गया है जहां उसने अपने पति पर पेट्रोल डालकर जलने की कोशिश करने की बात कही है बयान दर्ज कर जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी।










Comments are closed.