छत्तीसगढ़:- निर्वाचन आयोग के पास ईव्हीएम नहीं, बैलेट पेपर से होंगे नगरीय निकाय चुनाव; एक साथ दो वोट डालेंगे मतदाता

रायपुर/ प्रदेश में नंबर-दिसंबर में होने वाले नगरीय निकाय यानी शहरी सत्ता के चुनाव मतपत्र (बैलेट पेपर) से होंगे। मतदाता एक साथ दो बार वोट डालेंगे। पहला वोट मनपसंद महापौर या अध्यक्ष चुनने और दूसरा वोट मनपसंद पार्षद चुनने के लिए डाला जाएगा। चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से ही होंगे। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार जल्द ही भूपेश सरकार के उस फैसले को बदलने आदेश जारी करेगी, जिसमें नगरीय निकायों के नगर निगमों के महापौर, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से करने का फैसला किया गया था। 2019 के चुनाव में भूपेश सरकार ने महापौर व अध्यक्षों का चुनाव पार्षदों के जरिए करवाया था। निकाय चुनाव मतपत्र से कराने की एक वजह यह है कि राज्य निर्वाचन आयोग के पास ईवीएम नहीं हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग इसके लिए अपनी ईवीएम उपलब्ध नहीं कराता है। संभवत: अध्यक्ष या महापौर के लिए हरे, पार्षद के लिए गुलाबी और मतदान दलों को सफेद मतपत्र मिलेगा।

184 में से 74 निकायों में ही हो रहा है परिसीमन

प्रदेश में 184 नगरीय निकाय हैं। इनमें से केवल 74 में ही परिसीमन हो रहा है। इनमें से 6 नगर निगम, 23 पालिका और 80 नगर पंचायतों में परिसीमन नहीं हो रहा है। 74 में से भी 69 निकायों में परिसीमन का काम पूरा हो गया है। 5-6 निकायों का मसला हाईकोर्ट में पेंडिंग है।

खास बात यह है कि नगरीय निकायों के परिसीमन को लेकर राज्य शासन ने दो तरह के आदेश जारी किए थे। पहले पत्र में जिलों से कहा गया था कि वे परिसीमन की प्रक्रिया पूरी करें। दूसरे पत्र में कहा गया था कि आवश्यकता नहीं है तो इस बारे में संबंधित निकाय से प्रमाणपत्र जरूर भेजें। जिला प्रशासन ने 110 निकायों में परिसीमन कराने की जरूरत नहीं बताई और इसके प्रमाणपत्र भी शासन को भेजे।

मतपत्र इस तरह

() नगर निगम: महापौर और पार्षद

() नगर पालिका निगम: अध्यक्ष और पार्षद

() नगर पंचायत: अध्यक्ष और पार्षद।


इन निकायों में नहीं हो रहा परिसीमन 

नगर निगम: दुर्ग, भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरौदा, रायगढ़ और चिरमिरी। नगरपालिका: तिल्दा नेवरा, महासमुंद सरायपाली, बागबहरा, बलौदाबाजार, अहिवारा, अमलेश्वर, दल्ली राजहरा, बालोद, रतनपुर, दीपका, कटघोरा, सक्ती, जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा, सारंगढ़, जशपुर, शिवपुरचरचा, मनेंद्रगढ़, कांकेर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव। नगर पंचायत: कुंरा, अभनपुर, बसना, पिथौरा, सिमगा, पलारी, लवण, कसडोल, टुण्डरा, राजिम, छुरा, फिंगेश्वर, कुरुद, भखारा, मगरलोड, उतई, धमधा, परपौड़ी, साजा, बोड़ला, पिपरिया, सहसपुर लोहारा, पांडातराई, डौंडीलोहारा, गुरुर, गुंडरदेही, अर्जुंदा, छुईखदान, गंडई, कोटा, बोदरी, मल्हार, पाली, छुरीकला, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, लैलूंगा, पुसौर, किरोड़ीमलनगर, चंद्रपुर, नया बाराद्वार, डभरा, जैजैपुर, अड़भार, बलौदा, खरौद, शिवरीनारायण, सारांगाव, नवागड़, राहौद, सरिया, बरमकेला, बिलाईगढ़, भटगांव, गौरेला, पेंड्रा, कुनकुरी, लखनपुर, जरही, भटगांव (सूरजपुर), प्रेमनगर, झगराखंड, नई लेदरी, खोंगापानी, सूरजपुर, रामानुजगंज।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!