
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी का आज आखिरी तारीख है। शाम तक उम्मीदवारों के पास समय है कि वे अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी हो जाएगी। चुनाव चिन्ह जारी करना भी आज ही होगा। 11 फरवरी को वोटिंग होगी और 15 फरवरी को मतगणना के साथ चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। फिलहाल पूरे छत्तीसगढ़ में महापौर पद के लिए 109, अध्यक्ष पद के लिए 816 कैंडिडेट हैं। वहीं पार्षद पद के लिए 10 हजार 776 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।
इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस को चुनावी प्रक्रिया के दौरान कई झटके लगे। धमतरी में उनके मेयर कैंडिटेट विजय गोलछा और विश्रामपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया। वहीं, 4 जगह वोटिंग से पहले ही 4 बीजेपी पार्षद भी जीत गए हैं। इसमें बिलासपुर और दुर्ग नगर निगम से 1-1 और कटघोरा नगर पालिका से ही 2 प्रत्याशियों को वॉकओवर मिल गया। यहां कांग्रेस बीजेपी के अलावा कोई और पार्टी या निर्दलीय प्रत्याशी नहीं उतरा था।
समझिए 4 जगह रिजल्ट से पहले ही बीजेपी को कैसे मिला जश्न का मौका-
बिलासपुर वार्ड नंबर 13- यहां से कांग्रेस उम्मीदवार श्याम पटेल ने नामांकन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र ही जमा नहीं किया। जिसके चलते उसका नामांकन निरस्त हो गया और बीजेपी प्रत्याशी रमेश पटेल को वॉकओवर मिल गया।
कोरबा जिले के कटघोरा वार्ड 13- भाजपा प्रत्याशी का एकमात्र नामांकन दाखिल हुआ, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया।
कटघोरा के ही वार्ड 18- कटघोरा के ही वार्ड-18 में भी बीजेपी को ही वॉकओवर मिला। यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने बुधवार को नामांकन वापस ले लिया।
दुर्ग वार्ड नंबर 21- कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह ने नाम वापसी के दिन नामांकन वापस ले लिया। इससे भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गईं। इस वार्ड से भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा था।







Comments are closed.