छत्तीसगढ़:- नाबालिग ने लगाई फांसी, मोबाइल पर लिखा सुसाइड नोट, तीन युवकों को बताया मौत का जिम्मेदार

कोरबा/ शहर में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने मोबाइल में एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें तीन युवकों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। शुभम ने सुसाइड नोट में लिखा,ये लोग मुझे परेशान कर रहे हैं। मेरा जीना हराम कर दिए हैं। मेरा इधर-उधर जाना बंद कर दिए हैं। पूछताछ में पता चला है कि मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि शुभम पेट शॉप में काम करता था। हालांकि सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, सीएसईबी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

यह घटना कोरबा नगर के 15 ब्लॉक कॉलोनी से लगे झोपड़पट्टी इलाके की है। जहां शुभम साहू अपने परिवार के साथ रहता था। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। शुभम घर में अकेला था।उसने अपने पिता को फोन कर खाने के बारे में पूछा सुसाइड से पहले उसने अपने पिता मुकेश कुमार साहू को फोन किया। उसने पूछा कि पापा खाना खाने आओगे कि नहीं। मुकेश ने बेटे से कहा, काम पर हूं तुम खाना खा लेना। इस दौरान मुकेश ने बेटे से कुत्ते को पानी देने और कपड़े भिगोने की बात कही। थोड़ी देर बाद मुकेश की मां दरवाजे के बीच से झांककर देखी तो कमरे में शुभम रस्सी लटका हुआ दिखा। मां ने तुरंत बड़े भाई को बुलाया तो उन्होंने भी कमरे में देखा तो शुभम फंदे से लटका हुआ था।

कुछ घंटों बाद पड़ोसियों ने उसके पिता को सूचना दी, जिसके बाद जब वे घर पहुंचे तो देखा कि शुभम ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली थी। इसके बाद दरवाजे को धक्का देकर उसे फंदे से नीचे उतारा। शुभम के पिता, मुकेश कुमार साहू ने बताया कि उसका बेटा जानवरों से बहुत प्यार करता था और ‘पैट शॉप’ में काम करता था, जहां वह डॉग, कैट, बर्ड्स और फिश की देखभाल करता था।

पिता का कहना है कि शुभम ने मोबाइल में सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने तीन युवकों द्वारा लगातार परेशान किए जाने का जिक्र किया है। शुभम ने सुसाइड नोट में लिखा, ये लोग मुझे परेशान कर रहे हैं। मेरा जीना हराम कर दिए हैं। मेरा इधर-उधर जाना बंद कर दिए हैं। सुसाइड नोट में शुभम तिवारी और आशीष कदम के नाम सामने आए हैं। तीसरे युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। पिता ने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसमें मिले सुसाइड नोट की जांच कर रही है। साथ ही, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मोबाइल में जो कुछ लिखा गया है, वह सच्चाई के कितने करीब है और परिजनों के आरोप कितने सही हैं।

  • Related Posts

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    कोरबा 14 मार्च 2026/ सोहागपुर में आज गौधाम सोहागपुर के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक…

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    Comments are closed.

    You Missed

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
    error: Content is protected !!