छत्तीसगढ़:- नर्सों के चेंजिंग रूम का वीडियो बनाता था अटेंडेंट, अस्पताल प्रबंधन ने किया मामले को रफा-दफा

भिलाई/ भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सेक्टर – 9 अस्पताल में महिला चेंजिंग रूम में चोरी-छुपे वीडियो बनाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल के आईसीयू में कार्यरत नर्सों ने बताया कि 25 वर्षीय संविदा अटेंडेंट देवेंद्र चेंजिंग रूम में मोबाइल लगाकर वीडियो बनाता था।

बुधवार को एक संविदा नर्स ने चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते समय मोबाइल देखा। उसने तुरंत शोर मचाया, जिससे यह मामला उजागर हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय इसे रफा-दफा कर दिया। वहीं संविदा अटेंडेंट देवेंद्र को प्रबंधन ने फिलहाल ड्यूटी पर आने से मना कर दिया है।

पहले भी कर चुका है ऐसा काम

नर्सों का कहना है कि संविदा अटेंडेंट देवेंद्र पहले भी इसी तरह की हरकत करते हुए पकड़ा गया था, लेकिन उस समय भी उसे छोड़ दिया गया। नर्सों ने यह भी आरोप लगाया कि वह बार-बार एक ही नर्स का वीडियो बनाता था।आरोपी देवेंद्र पहले अस्पताल की कैंटीन में काम करता था। बाद में उसे अटेंडेंट की जिम्मेदारी दे दी गई और उसे आईसीयू में रिलीवर के रूप में तैनात किया गया।
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की एक सीनियर नर्स, जो कि इंचार्ज भी हैं, उसने मामले को आईसीयू के इंचार्ज डॉक्टर को बताए बिना ही सुलझाने की कोशिश की। इससे अस्पताल के कर्मचारियों में नाराजगी है।
इतने गंभीर मामले के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने अब तक आरोपी को पुलिस के हवाले नहीं किया। न ही यह पता लगाया गया है कि आरोपी ने वीडियो कहां-कहां भेजे।
बताया जा रहा है कि देवेंद्र के मोबाइल से कई वीडियो बरामद हुए हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने मोबाइल को जप्त कर अपने पास रखा हुआ है।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!