छत्तीसगढ़:- ननकीराम की मांग पर कांग्रेस की चुटकी, सुशील आनंद ने कहा- अब बीजेपी की सरकार बन गई है, प्रदेश में लागू हो शराबबंदी

रायपुर/ प्रदेश में शराबबंदी को लेकर पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे को कोसने में लगे हुए हैं. इस बीच रविवार को बीजेपी वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने अपनी सरकार से शराबबंदी की मांग की. ननकीराम की शराबबंदी की मांग पर कांग्रेस ने चुटकी ली है. कांग्रेस ने कहा कि हमारे शासनकाल में बीजेपी नेता शराबबंदी की बात करते थे. अब उनकी सरकार आ गई है तो प्रदेश में शराबबंदी लागू हो.

ननकीराम कंवर की सीएम विष्णुदेव साय से शराबबंदी की मांग पर कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा के नेता शराबबंदी की बात करते थे. अब भाजपा की सरकार बन गई है. शराबबंदी को लेकर भाजपा का क्या स्टैंड है, ये भाजपा बताए. पूर्ववर्ती सरकार में शराब की खपत कम थी. पूर्ववर्ती सरकार में 100 शराब दुकानें बंद की गई थीं. ननकीराम कंवर गंभीर हैं तो सीएम के पास जाकर दबाव बनाएं. कांग्रेस की मांग है कि प्रदेश में शराबबंदी लागू हो.

ननकीराम कंवर ने सीएम साय से की शराबबंदी की मांग

बता दें कि बीते रविवार को ननकीराम कंवर ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए नशाबंदी करना चाहिए. सरकार नहीं मानी तो मैं अकेला तो नहीं कर सकता. 5 कक्षा से दारू छोड़ा हूं. कुछ लोग हैं जो शराबबंदी के पक्ष में होंगे. सर्वसम्मति से नहीं तो सभी की सहमति से होना चाहिए. अगर ये समाज नशाबंदी कर दे तो इस आदिवासी समाज को कोई पीछे नहीं धकेलेगा.

आगे उन्होंने सीएम साय से निवेदन करते हुए कहा, हमारे मुखिया को आदिवासियों के लिए नशाबंदी करना चाहिए. जनजातियों के लिए करना चाहिए. पूर्व सीएम ने नशाबंदी का ऐलान किया था. हम नहीं कर सकते थे. कांग्रेस दारू बेचती थी, अभी पेपर में भी आया है कि कितने लोग जेल जा रहे हैं.

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!