छत्तीसगढ़:- दो महीने में ही धरती पर आ गई बिलासपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा

बिलासपुर/ बिलासपुर-अंबिकापुर के बीच जिस उम्मीद और उत्साह के साथ हवाई सेवा शुरू की गई थी, महज दो महीने में ही वह गायब हो गई है. यात्रियों की कमी की वजह से यह हवाई सेवा दो दिनों से बंद है. केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत 19 दिसंबर से रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर रूट पर हवाई सेवा शुरू की गई थी. फ्लाई बिग एयरलाइन की ओर से रूट पर 19 सीटर विमान संचालित किया जा रहा था, जिसमें ट्रेन में लगने वाला रातभर का सफर एक घंटे से भी कम समय में पूरा हो जा रहा था. सेवा के लिए शुरुआती दिनों में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किराया महज 999 रुपए से शुरू हुआ करता था.

फ्लाई बिग एयरलाइन ने सेवा को करीबन दो महीने तक सेवा संचालित की, लेकिन अब यात्रियों की कमी की वजह से हवाई सेवा बंद है. हालांकि, इस पर अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि हवाई सफर का किराया ज्यादा होने की वजह से लोग इससे दूर हटते गए. अब सेवा कब शुरू होगी, इस पर भी कोई अपडेट नहीं है.

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड
    error: Content is protected !!