छत्तीसगढ़:- देर रात हुआ भीषण हादसा, ट्रक ने मुर्गी लोड पिकअप को मारी टक्कर…2 की मौत, क्रेन की मदद से निकाली गई लाश

रायगढ़/ जिले में देर रात तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से मुर्गियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप चालक का नाम अंजर है। वह लाखदेहार झारखंड का रहने वाला था। लाशों को मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से निकाला गया।

दरअसल, रविवार की देर रात पूंजीपथरा की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक और मुर्गियों से भरी पिकअप आ रही थी, तभी लाखा के पास ट्रक चालक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी। पिकअप के नीचे दबने से 2 लोगों की जान चली गई।राहगीरों से मिली जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पिकअप के नीचे दबे दोनों लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!