छत्तीसगढ़:- देखें VIDEO स्कूटी चलाने वाले की गोद में बैठी है युवती,ट्रैफिक और शर्मो हया, सब की ऐसी की तैसी

बिलासपुर/ शहर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक कपल, चलती स्कूटी में यातायात नियमों का उल्लंघन करता नज़र आ रहा है। वीडियो में युवक स्कूटी ड्राईव कर रहा है। और लड़की हैंडल की तरफ़ पीठ करके उसकी गोद में बैठी हुई है। हावभाव और गतिविधियों से ऐसा मालूम होता है कि लड़की पूरी तरह नशे में धुत है। ज़रा सी चूक होने पर गंभीर एक्सीडेंट की आशंका… लेकिन नशे में धुत लग रहे इस युवा जोड़े को न तो अपनी जान की चिंता है, न औरों की।

दोनो ने हेलमेट भी नहीं पहना है। ऊपर से दोनो नशे में धुत लग रहे हैं। स्कूटी चलाने वाले के पीछे बैठने की बजाय युवती उसकी गोद में बैठी हुई है और स्कूटी चलाने वाले के साथ लिपट चिपक कर प्रेम प्रकट कर रही है। जाहिर है इस तरह चलती स्कूटी पर प्रेम प्रदर्शन दुर्घटना का कारण बन सकता है।

वायरल वीडियो में दिख रही इस स्कूटी का नंबर CG 28 K 4059 है।  ये वीडियो बुधवार 26 अप्रैल रात लगभग 2 बजे का है। यातायात नियमों और शर्मोहया का उल्लंघन करते इस कपल को पुलिस ग्राउंड… वहां से रघुराज स्टेडियम के पीछे इमलीपारा रोड होते हुए पुराना बस स्टैंड के बाद शिव टॉकीज के सामने से टिकरापारा यादव मोहल्ले तक घूमते हुए देखा गया।

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। वीडियो सामने आने के बाद दुर्ग पुलिस ने तुरंत चालक पर कार्रवाई की थी। देखना है कि बिलासपुर की सड़कों पर नियम तोड़ते इस कपल पर प्रशासन क्या एक्शन लेता है..?

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!