छत्तीसगढ़:- दिसंबर में निकाय और जनवरी में होंगे पंचायत चुनाव, नवंबर अंत तक बनेगी मतदाता सूची

रायपुर/ प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दिसंबर में कराए जाएंगे जबकि पंचायत चुनाव जनवरी में होंगे। इसके लिए मतदाता सूची बनाने का काम 29 नवंबर तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग में मंगलवार को वोटरलिस्ट बनाने सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों को मतदाता सूची शुद्ध एवं निर्धारित समय-सीमा में बनाने के निर्देश दिए।आयुक्त अजय सिंह ने 1 जनवरी की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालों के नाम मतदाता सूची में आवश्यक रूप से जोड़ने को कहा है।

आयोग के अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की समस्याओं का निदान कर सुझाव भी दिए। दो चरणों में समय सारिणी बनाई गई है। नगरपालिका आम व उप निर्वाचन के प्रथम चरण में 18 सितंबर तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति होगी।

प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने कर्मचारियों का चयन एवं नियुक्ति होगी। निर्वाचन आयोग की 1 जनवरी 2024 की स्थिति में तैयार विधानसभा की निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन से प्राप्त करना 20 सितंबर तक, विधानसभा की निर्वाचक नामावली स्थानीय निकायवार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना 21 तक, परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक अधिकारी मार्किंग को करना है।

16 अक्टूबर को होगा प्रारंभिक प्रकाशन 

विधानसभा की निर्वाचक नामावली जनपद पंचायतवार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध 21 सितंबर तक होगी। द्वितीय चरण में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना बुधवार 24 अक्टूबर तक, दावा-आपत्ति की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर, दावा-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 4 नवम्बर तक, प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करना 8 नवंबर तक तथा प्रारूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण 14 नवंबर तक होगा। 22 नवंबर निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।

  • Related Posts

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    Comments are closed.

    You Missed

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”
    error: Content is protected !!