छत्तीसगढ़:- तीसरी मंजिल से गिरकर सेल्समैन की मौत, आत्महत्या या ‘रील’ बनाने के दौरान हुआ हादसा ?

भिलाई/ सेक्टर-4 स्थित अन्नपूर्णा वस्त्रालय की तीसरी मंजिल से गिरने से दुकान के सेल्समैन की मौत हो गई। युवक ने आत्महत्या की है या वो किसी हादसे का शिकार हुआ है, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। भट्ठी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में ये पता चला है कि सागर रील्स बनाता था। आशंका जताई जा रही है कि रील्स बनाने के दौरान ही वो हादसे का शिकार हुआ होगा। साथ ही इसे आत्महत्या से भी जोड़कर देखा जा रहा है। परिवार वालों से पूछताछ के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

बाकी स्टाफ़ नीचे आ गए , लेकिन सागर…

पुलिस ने बताया कि उक्त घटना सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे हुई। सुभाष चौक पाटन निवासी सागर सिन्हा (20) अन्नपूर्णा वस्त्रालय में सेल्समैन का काम करता था। दोपहर में दुकान के सभी स्टाफ ने साथ में खाना खाया था और कुछ युवक एक साथ छत पर गए थे। सागर को छोड़कर बाकि युवक छत से नीचे आ गए थे, लेकिन सागर नीचे नहीं उतरा।कुछ देर बाद वो छत से नीचे गिरा। उसे गंभीर हालत में सुपेला के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!