छत्तीसगढ़:- डॉक्टर की पत्नी की गला दबाकर हत्या, घर पर अकेली थी महिला, पति और परिवार के लोग गए थे बाहर

जगदलपुर/ जगदलपुर में एक डॉक्टर की पत्नी की हत्या कर दी गई। गला दबाकर मारे जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि, घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। पति समेत परिवार बाहर गया हुआ था। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर में पोस्टेड MD मेडिसन डॉ बीडी रॉय की पत्नी अर्चना घोष (58) की लाश उनके घर पर ही मिली है। अनुकूल ठाकुर वार्ड अटल आवास कॉलोनी इलाके में इनका मकान है। गुरुवार सुबह पति समेत परिवार के लोग घर पहुंचे, तो उन्हें लाश मिली।

महिला के गले पर मिले निशान

महिला के गले पर निशान दिखा है। जिसके बाद इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। बोधघाट पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। आस-पास के CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

जांच के बाद होगा स्पष्ट- ASP

ASP महेश्वर नाग ने बताया कि, महिला के गले पर निशान मिले है। गला दबाकर मारे जाने की आशंका है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि महिला ज्वेलरी पहनी हुई थी। घर में करीब 3-4 लाख रुपए कैश भी हैं। लूट के इरादे से हत्या नहीं हुई है। हो सकता है कोई आपसी रंजिश हो। फिलहाल, हर पहलू पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!