छत्तीसगढ़:- झाड़ियों से आ रही थी रोने की आवाज, लावारिस हालत में मिला नवजात

बिलासपुर/ एक मां अपने कलेजे के टुकड़े को पैदा होते ही खुले में छोड़कर भाग गई। एक राहगीर की नजर झाड़ियों में कपड़े से लिपटे नवजात पर पड़ी। बच्चा रो रहा था। देखते ही देखते यहां लोगों की भीड़ उमड़ गई। बच्चे की हालत खराब होने पर लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, पुलिस बच्चे के संबंध में जांच शुरू कर दी है। बच्चे की हालत सामान्य बताई जा रही है।

मस्तूरी क्षेत्र के रिस्दा स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की दोपहर कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच बच्चे के रोने की आवाज सुनी। लोगों ने वहां पर जाकर देखा, तो झाड़ियों के बीच कपड़ों में लिपटा नवजात था। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इस पर पुलिस की टीम वहां पर पहुंच गई। नवजात के मिलने की जानकारी मस्तूरी थाने में भी दी गई। इस पर पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से नवजात के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। डायल 112 की टीम ने नवजात को मस्तूरी स्थित अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद नवजात को सिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि नवजात की स्थिति सामान्य है। बेहतर देखभाल के लिए उसे अस्पताल में ही रखा गया है।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!