छत्तीसगढ़:- जादू-टोने के शक में 5 लोगों की हत्या, मृतकों में एक परिवार की 3 महिलाएं 2 पुरुष, 4 दिन पहले भी हुई थी ऐसी ही वारदात

सुकमा/ जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई।इनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला कोंटा और जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया जा रहा है कि, इसी गांव के रहने वालों कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है।

घर में घुस कर दिया वारदात को अंजाम

कुछ दिनों से आरोपी पक्ष नुकसान के चलते परेशान था। इसी बीच रविवार को गांव के कुछ ग्रामीण उस परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद एक-एक कर 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों को धारदार हथियार से वार कर उनकी जान ले ली।

आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जवान गांव पहुंचे और सभी आरोपियों को भी पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

4 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू-टोने के शक में ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया था। वहां भी एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया। मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल थे। सभी के शव गुरुवार रात को एक मकान में मिले थे। इस मामले में भी पुलिस ने गांव के ही 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!