छत्तीसगढ़:- छाया पार्षद रानी सौरभ जैन ने अपने जन्मदिन पर बच्चों को कराया न्यौता भोज

()जनप्रतिनिधियों ने छात्रों को पढ़ाई की सामग्री के साथ दिया उपहार()

तिल्दा/ नेवरा / नगर के नारायणदास बगड़िया पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा 2 में छात्र-छात्राओं को न्यौता भोज कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्र के भाजपा नेता जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ,राम पंजवानी ,नरेंद्र शर्मा , ईश्वर यदु पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा,विकास सुखवानी उपाध्यक्ष नपा , चंद्रकला वर्मा पार्षद,मनोज निषाद पार्षद, सुधा चौबे पार्षद, सौरभ जैन शहर महामंत्री, मुख्यरूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई की सामग्री वितरण किया। पानी बोतल, हेयर बेल्ट आदि सामग्रियों को छात्र-छात्राओं में वितरण किया गया। कार्यक्रम को सभी अतिथियों ने संबोधित किया।
विद्यालय के प्रधान पाठक वीरेंद्र कुमार टंडन ने विद्यालय के गतिविधियों पर जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम लगातार प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। इसमें इको क्लब का गठन एवं वृक्षारोपण खेल, योग, कला संस्कृति अन्य कार्यक्रम स्कूल में संचालित हो रहे हैं।

छाया पार्षद रानी सौरभ जैन ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पोषण आहार एवं पानी बोतल वितरण कर छात्र-छात्राओं के बीच अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने अन्य नगर वासियों से भी निवेदन किया कि इसी प्रकार से विद्यालय परिवार से कोई भी आम नागरिक जुड़ करके विद्यालय के विकास व अन्य गतिविधियों में अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

संजना मोटवानी के द्वारा भी अपने जन्मदिन पर बच्चों को बेल्ट , हेयर बेल्ट का वितरण किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से न्यौता भोज कराने एवं पढ़ाई की सामग्री वितरण करने वाले अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

सभी आगंतुक अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने जमीन पर बैठकर एक साथ न्यौता भोज का आनंद लिया। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में तहसीलदार ज्योति मसीयारे, विजय ठाकुर अध्यक्ष किसान मोर्चा, सुरेश लखवानी, खुमान वर्मा, सुधांशु शर्मा ,चरण जांगड़े ,प्रेम कोसले ,अमरजीत पासवान,आनन्द शर्मा,सुधा चौबे पार्षद , एल के जाहिरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, राजेश चंदानी संकुल प्राचार्य , बीआरसीसी एसके शर्मा, विनोद वर्मा, नारायण साहू, लजय भट्ट, शारदा वर्मा, सरिता सेन, अर्चना सेन्डे, चित्ररेखा लहरी, अदित्य तिवारी एवं संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिका व बड़ी संख्या में पालक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
    error: Content is protected !!