छत्तीसगढ़;- छत्तीसगढ़ मे खुलेगा देश का पहला लिथियम माइन्स,कटघोरा इलाके में खनन की केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देश का पहला लिथियम माइन्स स्थापित होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। इसके लिए नीलामी की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। यह जानकारी खुद छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मंगलवार को रायपुर में दी है। उन्होंने बताया कि, कोरबा जिले के कटघोरा इलाके में लगभग ढाई सौ हेक्टेयर क्षेत्र में लिथियम का भंडार मिला है। 1

बस्तर में भी मिला लिथियम भंडार 

कैबिनेट मंत्री श्री जायसवाल ने बताया कि, बस्तर क्षेत्र में भी सर्वेक्षण के दौरान लिथियम का भंडार मिला है। वहां भी जल्द ही उसके उत्खनन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। 

छत्तीसगढ़ बनेगा अग्रणी राज्य

मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, कटघोरा में लिथियम माइन्स शुरू होने से छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा। माइन्स में काम शुरू होने के साथ ही हमारा राज्य छत्तीसगढ़ लिथियम उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

क्यों इतना महत्वपूर्ण है लिथियम 

लिथियम एक महत्वपूर्ण धातु है, जिसका उपयोग मोबाइल की बैटरी और अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए बैटरी बनाने में होता है। विश्व में मात्र 5-6 स्थानों पर ही लिथियम का भंडार पाया गया है। अब छत्तीसगढ़ भी उन चुनिंदा स्थानों में शामिल हो गया है जहां से लिथियम निकाला जाएगा।

  1. ↩︎
  • Related Posts

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    सीपत (अंजनी कुमार साहू)। संत शिरोमणि भक्ति माता कर्मा के जयंती के शुभ अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वाधान में तहसील स्तरीय विशाल शोभा यात्रा (कलश यात्रा) 15…

    Read more

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील
    error: Content is protected !!